HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

‘डीएनए’ फिर सबसे तेज बढ़ता अखबार

मुंबई. मुम्बई में भास्कर ग्रुप के अखबार ‘डीएनए’ की पाठक संख्या 20.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। इंडियन रीडर्स सर्वे (आईआरएस) के दूसरे दौर में डीएनए ने सबसे तेज गति से बढ़ने वाले अखबार का दर्जा हासिल किया है। डीएनए के पास इस समय 6.03 लाख पाठक हैं, जबकि पिछले सर्वे में यह संख्या 5.01 लाख थी। इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया की वृद्धि दर केवल 2 प्रतिशत रही। इसके विपरीत डीएनए ने 20.4 प्रतिशत की दर से छलांग लगाई। सर्वे के पहले दौर में डीएनए ने 22 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की थी।

अखबार की बढ़त से यह साफ हो गया है कि मुम्बई में डीएनए ने अखबारों और पाठकों की पूरी दुनिया को ही बदल दिया है और अब इसे नए मार्केट ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले महीनों में पाठक संख्या और भी ऊंचाइयां छुएगी। खासकर भास्कर ग्रुप ने यंग रीडर्स पर फोकस, बेहतर डिजायनिंग और यूजर फ्रेंडली खबरों की वजह से खुद को बाकी अखबारों के लिए उदाहरण बना दिया है।

सर्वे के दूसरे दौर के अनुसार हिंदुस्तान टाइम्स के पाटकों की संख्या में केवल 34 हजार का ही इजाफा हुआ है। आंकड़ों के हिसाब से यह 10.6 प्रतिशत है। डीएनए की इस हैरतअंगेज बढ़त को मीडिया जगत में मील का पत्थर माना जा रहा है, जबकि यह अखबार अभी मात्र दो साल पुराना ही है। इतने कम समय में मुम्बई के पाठकों और विज्ञापनदाताओं के बीच इसकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच चुकी है। डीएनए का नया एडिशन बहुत जल्द ही अहमदाबाद से लांच किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: