HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

फोरलेन टोलनाके पर कार्रवाई की तैयारी

रायपुर. राज्य शासन ने इस बात पर कड़ा एतराज किया है कि फोरलेन बनाने वाली कंपनी डीएस कंस्ट्रक्शंस ने सड़क निर्माण पूरा करने से पहले टोलनाका लगा दिया। इतना ही नहीं, उसकी दरें भी बढ़ा दीं। शासन ने इसे आपत्तिजनक करार देते हुए कार्रवाई की सिफा्िरस कर दी है।

अफसरों ने बताया कि कंपनी को 28.6 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन के डिवाइडर के साथ-साथ मार्ग के दोनों किनारों का निर्धारित काम पहले पूरा करना था। टोलनाका इसके बाद लगाया जाता। टेंडर अनुबंध में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि काम पूरा होने के बाद ही टोलनाका लगाया जाएगा।

कंपनी ने इसका उल्लंघन करते हुए वसूली चालू कर दी। शासन ने उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद कंपनी को नोटिस दे दी। पूरी रिपोर्ट नेशनल हाईवे डिवीजन को भेजी गई है। यह अनुशंसा भी की गई कि काम पूरा होने से पहले टोल टैक्स की वसूली को लेकर कंपनी पर जुर्माना किया जाए। गौरतलब है, फोरलेन के दूसरे टोलनाके पर ईओडब्लू अलग से जांच कर रहा है। इसका निपटारा होना बाकी है।

टोल टैक्स
वाहन रुपए
तीन पहिया 8
हल्के चार पहिया 18
मिनी बस, 407 28
ट्रक 61
भारी ट्रक-ट्रेलर 133

टोलनाके कहां?
पहला नाका लगना था नेशनल हाइवे के 285/4 किलोमीटर पर।
दूसरा नाका 308 वें किलोमीटर पर नेहरूनगर में लगाया गया।

जुर्माना नेशनल हाईवे तय करेगा : मूणत
लोक निर्माण राज्यमंत्री राजेश मूणत ने कहा कि फोरलेन का टोलनाका समय से पहले लगा दिया गया है। यह आपत्तिजनक है। इस कारण पेनाल्टी की अनुशंसा की गई है। जुर्माने की राशि नेशनल हाईवे तय करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: