News
Chhattisgarh
Raipur Raipur खरोरा. गुरुवार की रात दुगरेत्सव समिति के पूजा पात्र के अपमान से तनाव। घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने गए ग्रामीणों से जवानों ने की मारपीट के बाद गुस्सा भड़का। नाराज भीड़ ने पात्र का अपमान करने वाले आरोपी की दुकान जला दी।
पुलिस थाने में आधी रात ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की खबर थोड़ी ही देर में पूरी बसती में फैल गई और सुबह होने के पहले दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। भारी दबाव के बाद भी पुलिस पूजा पात्र का अपमान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार नहीं थी। थाना प्रभारी श्रद्घालुओं से मारपीट करने वाले जवानों को बचाने में भिड़े थे। इससे बात और बिगड़ गई।
दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी वहीं धरना देकर बैठ गए। सुबह 6 बजे ही पूरी बस्ती का माहौल गरमा गया और लोगों ने बाजार बंद करवा दिया। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस कंट्रोल रुम खबर दी गई। उसके बाद पुलिस और प्रशासिनक अमला हरकत में आया। कलेक्टर विकासशील और एसएसपी बीएस मरावी फोर्स के साथ खरोरा पहुंचे।
नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने चेतावनी दे दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो नगर पंचायत के सारे पार्षद के साथ वे अपना इस्तीफा भी सरकार को सौंप देंगे। दुगरेत्सव समितियों ने तो यहां तक कह दिया कि वे अष्टमी की पूजा के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को थाना परिसर में लाकर छोड़ देंगे।
उसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी बीएस राठौर समेत उन पांच जवानों को निलंबित कर दिया, जिन पर कथित तौर पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप था। एसएसपी के निर्देश के बाद दुर्गापूजा पात्र का अपमान करने वाले आरोपी के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्घ किया गया। इस कार्रवाई के बाद भीड़ थाने से हटी।
पुलिस अफसरों ने बताया कि पूजा सामग्री के अपमान की घटना टैक्सी यूनियन दुगरेत्सव समिति के पंडाल में हुई। पंडाल के पास छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विशेष वर्ग के एक युवक ने मंच के पास पूजा सामग्री का अपमान कर दिया। यहीं से मामला बिगड़ा।
बाद में थाने से मामला सुलझने के बाद दोपहर 2 बजे खरोरा थाने में हुई शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समाज के नेता हाजी सैयद अकबर अली, डा. अमीन, अब्दुल लतीफ भी शामिल हुए।
मुस्लिम समाज ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की। बैठक चल रही थी, उसी दौरान कुछ उत्तेजित लोगों ने उस युवक की दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने उस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्घ किया है।