HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अमृतसर के मास्टर प्लान के लिए 250 करोड़ रुपए

अमृतसर. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मास्टर प्लान के तहत गुरु की नगरी के विकास के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है। सर्कट हाउस में amritपत्रकार सम्मेलन में सेहत मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, मेयर श्वेत मलिक और विधायकों की मौजूदगी में बादल ने विकास के लिए धनराशि देने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मास्टर प्लान छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। 250 करोड़ रुपए में से 100 करोड़ की राशि पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवैलपमैंट बोर्ड एक-दो दिन में रिलीज कर देगा। ब्ल्यू प्रिंट तैयार होने के बाद ही विकास योजनाओं और प्रोजैक्टों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

100 साल के विकास का रखें ध्यान
मुख्यमंत्री ने लोकल बॉडी विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अमृतसर के 100 साल के विकास के खाके को ध्यान में रख कर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लान तैयार करें। ग्लोबल टैंडर के तहत राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के टैंडर मांगे जाएं। उन्होंने साफ किया कि यह 250 करोड़ रुपए की राशि उस 3150 करोड़ रुपए की राशि से अलग है, जो जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्युएबल मिशन के तहत शहर के विकास के लिए पहले से निर्धारित है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एलिवैटिड रोड को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।

विश्वस्तरीय बनेगा गुरु नानक देव अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव अस्पताल को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य केयर इंस्टीच्यूट के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले नामी डाक्टरों की नियुक्तियां की जाएंगी।

स्किल्ड डिवैलपमैंट के लिए एक करोड़
उन्होंने अमृतसर में स्किल्ड डिवैलपमैंट इंस्टीच्यूट के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया। डिप्टी कमिश्नर काहन सिंह पन्नू को एक-दो दिन में यह राशि पहुंच जाएगी।

प्रैस क्लब का आश्वासन
इस मौके पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से प्रैस क्लब की मांग उठाई। उन्होंने क्लब के लिए उचित जगह ढूंढने की जिम्मेदारी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और डीसी काहन सिंह पन्नू को सौंपी है। बादल ने प्रैस क्लब के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा भी की। वहीं, सिद्धू ने भी संसदीय राशि में से क्लब को 15 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: