HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

जय अंबे गौरी, जय श्यामा गौरी

भोपाल. amma शक्ति की आराधना के नवरात्र महापर्व की विदाई की बेला आ गई है। शनिवार को नवमी पर हवन, पूर्णाहूति, कन्या भोज व भंडारों के बीच पर्व का समापन होगा। शुक्रवार को अष्टमी पर लोगों ने घरों में कुल देवी की विशेष पूजा व आरती की। मंदिरों में भी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को विजयदशमी मनेगी।

अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। अनेक लोगों ने घरों में कुलदेवी की पूजा कर प्रसाद बांटा। आशापुरा दरबार समेत अनेक स्थानों पर कन्या भोज व भंडारे भी हुए। शाम होते ही झांकी स्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा था।

झांकियों में देवी दुर्गा के दर्शन के लिए देर रात तक कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक भीड़ न्यू मार्केट, महाराणा प्रताप नगर, कोटरा और पुराने शहर में चौक स्थित झांकियों पर थी। कई स्थानों पर गरबा, डांडिया और भगवती जागरण के आयोजन भी चलते रहे।

मंदिरों में भीड़:
सोमवारा भवानी मंदिर व तलैया के काली मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। कोटरा स्थित पीतांबरा बगुलामुखी मंदिर में अष्टमी पर पूजा-अर्चना की गई।

नवमी पर होंगे हवन:
झांकी स्थलों और घरों में नवमी पर हवन होंगे। इसके लिए शुक्रवार रात से वेदियां और मंडप बनना शुरू हो गए थे। रविवार को दशहरा चल समारोह निकलेंगे।

सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
भोपाल जिले के स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा। इसमें गैर सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि भोपाल जिले के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला अदालत में सोमवार को अवकाश:
जिला अदालत में सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला न्यायाधीश रेणु शर्मा के आदेशानुसार इस दिनांक के सभी प्रकरणों की सुनवाई मंगलवार को होगी। भेल स्थित जवाहर लाल नेहरू स्कूल के प्रिंसिपल वी.विजय कुमार और महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल एसएन राय ने इसकी पुष्टि की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: