HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

टाडा कोर्ट में आज हाजिर होंगे संजय दत्त

मुंबई.sanju मुंबई बम विस्फोट मामले में फिल्म अभिनेता संजय दत्त आज विशेष टाडा अदालत में हाजिर होंगे। विशेष टाडा अदालत ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त को शनिवार को हाजिर होने के निर्देश दिया था। संजय दत्त को कोर्ट ने शस्त्र कानून के तहत छह साल के कठोर कारवास की सजा सुनाई है, लेकिन फैसले की प्रति नहीं मिलने के कारण उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे रखी है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टाडा कोर्ट संजय दत्त को शनिवार को फैसले की प्रति सौंपेगी या कोई अगली तारीख देगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार टाडा कोर्ट से फैसले की प्रति मिलने के तत्काल बाद अभिनेता को कोर्ट में समर्पण करना होगा। कोर्ट ने अन्य दोषियों को भी अगले हफ्ते हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: