HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

झारखंड से खरीदा था खूनी ‘सिम कार्ड’

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह और हैदराबाद की मक्का मस्जिद में विस्फोटों में काम में आए सिम फर्जी नाम से खरीदे जाने की तो पुष्टि हो गई, लेकिन सिम-विक्रेता तक पहुंचने के बाद जांच फिर अटक गई है।

इस बीच, रांची से आई एजेन्सी की खबर में दावा किया गया है कि विस्फोट में प्रयोग किए सिम कार्ड के विक्रेता की पहचान कर ली गई है। वह झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजम शहर का रहने वाला है।

मंदिर-मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा
एक के बाद एक हो रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने देवस्थान विभाग को प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। मस्जिदों में होने वाली नमाज और दरगाहों पर जायरीनों की अधिक संख्या को देखते वहां अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। वक्फ कमेटियों से कहा गया है कि नमाज के दौरान अजनबी लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। प्रमुख मंदिरों पर जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। विस्फोटक पदार्थो को पकड़ने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। मंदिरों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की जांच और सामान को रखवाने के लिए क्लॉक रूम बनाए जाएंगे। अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दमकल और वाहनों की व्यवस्था रखी जाएगी।

यहां होगी गहन जांच
जयपुर में मोतीडूंगरी गणोशजी, गोविंददेवजी, बिडला मंदिर। पुष्कर में ब्रrाजी मंदिर। बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर। बाड़मेर में नाकोड़ाजी मंदिर। भरतपुर में बिहारीजी मंदिर। बीकानेर में करणीमाता मंदिर। चित्तौड़गढ़ में सांवलिया जी मंदिर। चूरू में सालासर बालाजी। दौसा में मेहंदीपुर बालाजी। जैसलमेर में रामदेवरा, जालौर में सुंडा माता, करौली में महावीरजी कैलादेवी, मदन मोहन जी मंदिर। पाली जिले के रणकपुर। राजसमंद में श्रीनाथजी, चारभुजा जी मंदिर। सवाई माधोपुर में गणोशजी, सीकर में खाटूश्याम जी, सिरोही में देलवाड़ा, टोंक में कल्याणजी और उदयपुर में केसरिया जी तथा एकलिंगी जी मंदिर।

वक्फ कमेटियां भी करेंगी व्यवस्था:
राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलावत खां के अनुसार अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, सरवाड़, झुंझुंनू, दौसा, कोटा, कपासन सहित राज्य के सभी की प्रमुख दरगाहों और बड़ी मस्जिदों पर स्थानीय वक्फ कमेटियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: