बीकानेर. सुजानदेसर में टैक्सी की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई।
सुजानदेसर निवासी श्यामलाल माली की ओर से गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उसका भतीजा जीतू उर्फ जितेन्द्र (७) पुत्र इन्द्रचंद माली सड़क के किनारे था। टैक्सी चालक जेठाराम माली ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसे टक्कर मार दी। जितेन्द्र को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद टैक्सी चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक का शव पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया हैं। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।