News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
नए फैशन के पूरी तरह वेस्टन आउट फिट की वूमेंस आउटलेट ‘स्टूडियो एलसीएक्स लाइफस्टाइल’ का आज उद्घाटन हुआ। यह शहर का पहला ब्रांडेड शोरूम हैं, जहां केवल महिलाओं के कपड़े मिलेंगे। दुर्ग, भिलाई और रायपुर के बाद बिलासपुर छत्तीसगढ़ चौथा शहर है, जहां स्टूडियो एलसीएक्स का शोरूम खुला है।
यहां २ सौ से १५ सौ रुपए की रेंज में जींस, कैपरी, स्कर्ट, कुर्ता, जेकेट, टौप, शर्ट, कार्गो और फार्मल पैंट उपलब्ध हैं। साथ ही एसेसरिज में बैल्ट, पर्स, बैग, कैप और ज्वेलरी की यूनीक रेंज है।
शोरूम के संचालक अरविंद सिंह टूटेजा और नवनीत पाल टूटेजा ने बताया कि स्टूडियों एलसीएक्स द्वारा निर्मित सभी कपड़े टीन एज की लड़कियों की पसंद और नए फैशन को ध्यान में रख कर डिजाइन किए जाते हैं। इसी करण कंपनी के कपड़े आधुनिक युग की युवतियों की पहली पसंद बन गया है।
कंपनी का उद्देश्य है कि हर युवती को ऐसे कपड़े उपलब्ध कराए जांए, जिसे वह भीड़ में सबसे हट कर दिखे। इस शोरूम में युवतियां अपने मनपसंद कपड़े वाजिब दाम पर खरीद सकती हैं। कंपनी कपड़ों के निर्माण के लिए सबसे अच्छे किस्म के इंडियान और इंपोटेड फैबरिक का इस्तेमाल करती है।
इस मौके पर स्टूडियो एलसीएक्स के सेल्स अधिकारी सुरेश पुलवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बाहर अहमदाबाद, जयपुर, नागपुर, जालंधर, सहारनपुर, सुरत, मुंबई, आगरा और कटक में कंपनी के एक्सक्लुजिव शोरूम हैं। साथ १२ सौ से अधिक डीलरों के माध्यम से देश के सभी प्रमुख शहरों में स्टूडियो एलसीएक्स अपने कपड़े उपलब्ध कराता है।