News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. मलेशिया का डाइनिंग सेट, इटली का सोफा और चीन का बैड और पूरी तरह इंपोर्टेड फर्नीचर अब शहर में पहली बार एक ही छत के नीचे परंपरा फर्नीचर में उपलब्ध हैं। अग्रसेन चौक स्थित परंपरा फर्नीचर का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ।
इसके संचालक श्रीचंद्र टहिल्यानी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके परिवार द्वारा परंपरा फैशन मेगा स्टोर्स नीव रखी थी, जिसकी सफलता से उत्साहित हो कर उन्होंने फर्नीचर के व्यवसाय में कदम रखा है।
उन्होंने बताया कि परंपरा फर्नीचर में मौजूदा दौर में उपलब्ध फर्नीचरों से अलग फैंसी फर्नीचर पेश की है। चीन, इटली और मलेशिया के लोकप्रिय फर्नीचरों की विशाल श्रृंखला यहां उपलब्ध है।
इस तीन मंजीला शोरूम में सोफा सेट, डायनिंग सेट, सेंटर टेबल, कंप्यूटर टेबल, टीवी ट्राली, आफिस फर्नीचर, बेडरूम, किट्स फर्नीचर, बेडरूम सेट, रिवालविंग चेयर की अनोखी रेंज मिलेगी।
श्री टहिल्यानी ने बताया कि पिछले कुछ समय से फर्नीचर व्यवसाय में तेजी से पर्वितन आया है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए मार्बल और कांच के बने फर्नीचर की विशेष रेंज परंपरा फर्नीचर में रखी गई है।