News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur रायगढ़.
शहर में सप्तमी की रात दुर्गोत्सव की धूम का माहौल था। ठीक इसी दौरान लगभग ९ बजे पैलेस रोड-महेश चौक के दुर्गा पंडाल के पास चांदनी चौक के कुछ किशोर-युवक अपने मोबाइल से युवतियों की तस्वीर खींच रहे थे। जिसे देख दुर्गा मंडप में मौजूद युवकों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस छिड़ गई। जिससे वे युवक चुपचाप वहां से चले गए।
थोड़ी देर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक चांदनी चौक क्षेत्र के युवक लाठी-डंडे आदि से लैस होकर पैलेस रोड पहुंचे और दुर्गा पंडाल के युवकों पर हमला बोल दिया। बचाव में पैलेस रोड के युवकों ने लाठियां चलाई। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जमा हो गई। अफरातफरी मचने से पुलिस को किसी ने घटना की सूचना दी।
मौके पर तत्काल एएसपी आरपी साय, सीएसपी पंकज चंद्रा, कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष सिंह, कोतरारोड थाना प्रभारी सीपी भट्ट, क्राईम ब्रांच प्रभारी एचपी नायक पहुंचे। इससे पहले आरोपीगण वहां से किसी तरह भाग निकले। इस अप्रत्याशित घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासियो ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तत्काल चक्काजाम कर दिया।
उत्तेजित प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन, भड़के लोग मानने के मूड में नहीं थे। तकरीबन ३0-४५ मिनट की मान-मनौवल के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, तब कहीं जाकर चक्काजाम खुला। जाम के पश्चात दोनों पक्ष कोतवाली थाना पहुंचे, यहां घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा जारी रही।
रात को ही कोतवाली पुलिस ने याकूब मोहम्मद, अकबर मोहम्मद, आशिक मोहम्मद, शहबाज, मोहम्मद रहमान व अन्य के खिलाफ भादवि की धारा १४७, १४९,२९४, ५0६ बी, ३२३ के तहत जुर्म पंजीबद्घ कर मामले को विवेचना में लिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से आशिक ने पैलेस रोड के युवकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराया।