HomeNewsMetrosIndore Indore

रैगिंग लेने वाले 12 छात्रों पर जुर्माना

इंदौर. शासकीय कृषि महाविद्यालय में बीएससी फस्र्ट ईयर के दो छात्रों की रैगिंग लेने वाले सेकंड ईयर के 12 छात्रों को अनुशासन समिति ने दोषी माना। उन्हें 25 अक्टूबर तक एक-एक हजार रुपए जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए।

रैगिंग योगेशसिंह चौहान और साथियों ने ली थी जिसमें विश्वबहादुर सिंह चौहान के कान का पर्दा और राजेश का सिर फट गया था। अनुशासन समिति ने मुख्य आरोपी योगेश को 16 अक्टूबर को ही कॉलेज से निष्कासित कर दिया था।

डीन डॉ. एस.एल नाईक ने बताया दोषी 12 छात्रों को जुर्माना जमा करने के लिए पालकों के साथ बुलाने का मकसद परिवार को भी उनकी करतूत से अवगत कराना है। इस मामले की शिकायत संयोगितागंज थाने तक भी पहुंची थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: