जोधपुर. अमेरिकी राजदूत डेविड मूलफोर्ड अपनी पत्नी जैनी के साथ विमान से शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जोधपुर पहुंचे। शहर प्रशासन की ओर से उन्हें बुलेट प्रूफ
गाड़ी व जेट सिक्योरिटी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
मूलफोर्ड अपनी पत्नी के साथ उम्मेद भवन पहुंचे, वहां उन्होंने कुछ देर आराम करने के बाद लंच किया। वहां से वे बासनी स्थित एक एक्सपोर्ट यूनिट पहंचे तथा अमेरिका के एरिजोना राज्य के पैरेडाइज वैली क्षेत्र में बन रहे अपने बंगले के लिए कुछ हस्तशिल्प आइट्म्स पसंद किए। वहां करीब दो घंटे रुकने के बाद उम्मेद भवन के लिए रवाना हो गए। शनिवार को अपने कुछ व्यक्तिगत कार्य निबटाने के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।