News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहरा होगा गहरा। यहां आने-जाने वाले हर एक शख्स पर होगी कैमरे की नजर। शुक्रवार दोपहर को हाईकोर्ट प्रबंधन और चंडीगढ़ प्रशासन की मीटिंग में करीब २३ सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया गया।
हाईकोर्ट की सुरक्षा के लिहाज से चंडीगढ़ पुलिस ने 3 माह पहले हाईकोर्ट में ५0 सीसीटीवी लगाने की प्रपोजल प्रशासन को दी थी ताकि हाईकोर्ट परिसर में घूमने वाले संदिग्ध लोगों को दबोचा जा सके। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने चंडीगढ़ पुलिस को प्रमुख सरकारी भवनों पर आतंकी हमले की आशंका के प्रति आगाह किया था।
पुलिस ने हाईकोर्ट के अंदर ही इन कैमरों का कंट्रोलरूम बनाने को कहा था, ताकि हाईकोर्ट के अंदर ही सारी रिकॉडिर्ंग को देखा जा सके। हाईकोर्ट के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट के साथ ही कोर्ट रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने की प्रपोजल भी चंडीगढ़ पुलिस ने दी है।
इस बाबत एसएसपी सिक्योरिटी अतर सिंह अहलावत ने बताया कि हमने सुरक्षा के लिहाज से हाईकोर्ट में सीसीटीवी लगाने की प्रपोजल भेजी थी। प्रपोजल करीब ५0 सीसीटीवी लगाने की थी।