उदयपुर. इस दीपावली पर मीनाक्षी के घर भी दीया रोशनी बिखेरेगा। दिल और फेफड़े की गंभीर बीमारी से करीब दो साल तक लड़ी मीनाक्षी मददगारों व चिकित्सकों की वजह से अब खुशियों की सांसें ले रही हैं। उदयपुर की मीनाक्षी खटीक का दस दिन पहले मुंबई में सफल ऑपरेशन हुआ। दीपावली तक उसके घर लौटने की उम्मीद है।
‘दैनिक भास्कर’ ने 31 अक्टूबर 2005 को समाचार प्रकाशित किया था जिसमें कैलाशपुरी के पास मूणवास गांव की जमना बाई की बेटी सत्रह वर्षीय किशोरी की बीमारी और आर्थिक स्थिति की जानकारी दी गई थी। टीबी अस्पताल में जांच में उसके दिल में छेद बताते हुए मुंबई में ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। बेटी का महंगा इलाज कराना मजदूरी करने वाली परित्यक्ता जमना के बस में नहीं था। ‘भास्कर’ में समाचार छपने पर कई मददगार आगे आए।
और भी हाथ उठे थे मदद को