HomeNewsHaryanaHisar Hisar

निगम काटेगा कनेक्शन

हिसार. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम केअधीन क्षेत्र में बकायादार ४.५0 लाख उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे जाने की तैयारी की जा रही है। इन्हें कनेक्शन काटने से पहले बकाया जमा करने के लिए सात दिन का नोटिस दिया जाएगा।

हरियाणा के बिजली निगमों के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ओंकार सिंह लोहचब ने डीएचबीवीएन के ऑपरेशन सर्कल में नियुक्त अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो उपभोक्ता बिल की अदायगी समय पर नहीं करता है, उसको सात दिन का नोटिस देकर उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया जाए।

लोहचब शुक्रवार को डीएचबीवीएन के राजस्व वसूली आंकलन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कनेक्शन काटने के लिए लक्ष्य भी दिए और कहा कि जो उपभोक्ता पहले बिल साइकिल में बकायादार रहता है उसका कनेक्शन खंभे से काट दिया जाए।

यदि उपभोक्ता दूसरे साइकिल के बाद भी बकायादार रहता है तो उसकी बिजली की डोरी व मीटर हटा दिया जाए। यदि वह उपभोक्ता तीसरे बिलिंग साइकिल में भी बिल की अदायगी नहीं करता है तो उसकी वितरण प्रणाली को ही हटा लिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि जो नलकूप उपभोक्ता बिल माफी योजना में शामिल नहीं हुए या लंबे समय से बकायादार हैं और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं, उनकी सभी लाइनें, खंभे, तार और ट्रांसफॅार्मर हटा लिए जाए।

अध्यक्ष ने आदेश दिए कि सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रत्येक मास की १५ तारीख तक बिल जारी कर दिए जाने चाहिए और एक मास के बाद निगम क्षेत्र में एक भी औद्योगिक बकायादार उपभोक्ता निगम प्रणाली से जुड़ा हुआ न रहे। बैठक में निगम के सभी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक उपस्थित थे।

राजस्व वसूली उपमंडल गठित होगा : एमडी
बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विजयेंद्र कुमार ने कहा कि डीएचबीवीएन के प्रत्येक ऑपरेशन सर्कल क्षेत्र में एक राजस्व वसूली उपमंडल का गठन किया जाएगा। निगम के प्रत्येक ऑपरेशन उपमंडल का रिकॉर्ड व कार्यप्रणाली कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में बकाया वसूली दस्तों का गठन करें और यदि इसके लिए आउट सर्ो्िसग की जरूरत है तो निगम अनुमति दे देगा।

उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग (एएमआर) प्रणाली शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। एमडी ने बताया कि डीएचबीवीएन के क्षेत्र में गत जुलाई और अगस्त मास के दौरान २१ हजार बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: