HomeNewsHaryanaHisar Hisar

डंडों से मासूम को पीटा

हांसी.beaten पुट्ठी गांव निवासी 9 वर्षीय छात्र मांगेराम को उसके टीचर ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसकी कमर पर डंडों के निशान हैं। महम पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हांसी के सरकारी अस्पताल में बयान दर्ज किए।

उसके पिता ईश्वर दास ने उपमंडलाधीश अशोक गर्ग के नाम ज्ञापन सौंप कर महम के कोचिंग सेंटर के इंचार्ज व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में ईश्वर ने कहा कि उसका पुत्र 9 वर्षीय मांगेराम महम के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता है और वहीं हॉस्टल में रहता है। बीती 17 अक्टूबर की रात उसका लड़का अन्य लड़कों के साथ स्कूल की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था।

रात को उसने शौच जाने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन बाहर से कुंडी होने के कारण दरवाजा नहीं खुल सका। इसके चलते उसने कमरे में ही शौच कर दिया, जिसे अगले दिन सुबह साफ भी कर दिया गया।

शिकायत के मुताबिक ये बात कोचिंग सेंटर के इंचार्ज प्रवीन को नागवार गुजरी और उसने उसकी डंडे से पिटाई कर डाली। साथ ही बच्चे के परिजनों को फोन पर उसे ले जाने के लिए कहा। ईश्वर ने एसडीएम से मांग की कि मामले की जांच कर कोचिंग सेंटर के इंचार्ज व टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मांगेराम का फिलहाल यहां सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: