HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

आज से पानीपत से ईएमयू

नई दिल्ली. emu पानीपत, फरीदाबाद, गुड़गांव और मेरठ की ओर आने वाली दैनिक महिला यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे विशेष ट्रेन के स्थान पर मौजूदा ईएमयू में कोच बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए नए कोच मंगवाने संबंधी एक प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भी भेजा है जबकि गाजियाबाद से पानीपत जाने वाली एक ईएमयू ट्रेन के कोच में शनिवार से वृद्घि की जा रही है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद से सांय 4.15 बजे चलने वाली 1पीजीएम के कोच की संख्या बढ़ाई है। 12 से 16 कोच की जा रही है। शनिवार को चलने वाली इस ट्रेन में कोच बढ़ा दिए जाएंगे। इसके अलावा दैनिक यात्रियों की शिकायत पर दिल्ली से पानीपत जाने वाली मेमू को हटाकर उसके स्थान पर 12 कोच की ईएमयू भी चलाई जा रही है। शनिवार को 19.35 बजे चलने वाली यह ईएमयू पहली बार पानीपत के लिए रवाना हेागी।

दिल्ली से एनसीआर क्षेत्र में उत्तर रेलवे करीबन 97 ईएमयू और 75 मेमू ट्रेन की सेवाएं प्रदान कर रहा है। लेकिन महिलाओं ने कई बार शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके लिए तय कोच की संख्या कम है। इस पर पिछले दिनों महिला ट्रेन चलाने की योजना का ऐलान किया गया था।

इस पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्रीप्रकाश कहते हैं-‘महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन में सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं को ध्यान में रखना होगा। इसलिए फिलहाल महिला कोच बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: