कोयंबटूर.कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में इमारत गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग इस हादसे में घायल हो गए। इससे पूर्व 12 लोगों के मारे जाने की सूचना थी। आज सुबह मलबे से एक और व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई है।
कोयंबटूर में जारी भारी बारिश के कारण यह तीन मंजिली इमारत कल देर शाम ध्वस्त हो गई थी। यह इमारत करीब 30 साल पुरानी थी। इसमें कुल 24 फ्लैट थे। मारे गए लोगों में तीन महिलाएं और एक नौ साल का लड़का भी शामिल है।
इस हादसे में घायल हुए 14 लोगों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। घायल लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला प्रशासन और नगर निगम की आरे आसपास के मकानों की जर्जर स्थिति को देखते हुए लोगों से मकान खाली करने का आग्रह किया गया है।