News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई.अलदाहिद-शारजाह राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो भारतीय लड़कियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। यह हादसा उस समय हुआ तेज गति से आ रही एक कार राजमार्ग पर खड़ी एक अन्य कार से टकरा गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से केरल के रहने वाले हारुन राशिद अलदाहिद से शारजाह लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी फबिना और दो बेटियां आईशा दीया (६)और डीना रुकिया (३) भी थीं। राजमार्ग के किनारे कार को लगाकर राशिद झपकियां ले रहे थे।
इसी बीच उनकी कार पीछे से एक अन्य कार ने तेज टक्कर मारी। इस टक्कर में उनकी दोनों बेटियों की मौत हो गई जबकि राशिद बाल बाल बच गए। उनकी पत्नी राशिदा हमले में घायल हो गईं। वे गर्भवती थीं। उन्होंने इमरजेंसी ऑपरेशन के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। कार के ड्राइवर की हालत चिंताजनक है।