HomeNewsNational National

सीबीआई ने रिजवानउर की मौत की जांच शुरू की

कोलकाता.सीबीआई की टीम ने रिजवानउर रहमान की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। आज सीबीआई के सात सदस्यीय दल ने पातिपुकुर के उस इलाके का दौरा किया जहां से कंप्यूटर ग्राफिक्स डिजायनर रिजवानउर रहमान का शव बरामद किया गया था। करीब एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों रिजवानउर की मौत हो गई थी। रिजवानउर ने कोलकाता के एक उद्योगपति की बेटी से प्रेम विवाह किया था।

सीबीआई की सात सदस्यीय जांच दल का नेतृत्व विशेष अपराध शाखा के संयुक्त निदेशन अरुण कुमार ने किया। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए। इससे पहले सीबीआई की टीम ने साल्ट लेक स्थित दफ्तर में एक मिटिंग भी की। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि टीम आज रिजवानउर रहमान के ससुर और उद्योगपति अशोक टोडी से इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को दमदम स्थित पातिपुकुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में रिजवानउर रहमान का शव पाया गया था। रिजवानउर के परिजनों ने उसके ससुर और उद्योगपति अशोक टोडी पर हत्या का आरोप लगाया था। रिजवानउर ने अशोक टोडी की बेटी से प्रेम विवाह किया था।

अशोक इस विवाह से खफा थे। रिजवानउर को कोलकाता पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस रिश्ते को तोड़ने को कहा था। रिजवानउर ने इससे इनकार कर दिया था। बाद में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पाई गई थी। इस मामले पर काफी हंगामा होने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: