नयी दिल्लीप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुर्गापूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अपने अंदर अच्छाई पैदा करने तथा शांति और सौहार्द बढाने का अवसर है।
प्रधानमंत्री ने आज अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह अपने अंदर अच्छाई पैदा करने तथा शांति और सौहार्द बढाने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि दशहरा और दुर्गापूजा का पर्व सभी के लिए स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लाए।