HomeNewsNational National

गुजरात में तीन पर्यवेक्षक भेजेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली.चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तीन पर्यवेक्षक भेजेगा। ये तीनों गुजरात में राजनीतिक दलों द्वारा आचार संहिता के पालन पर निगरानी रखेंगे।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि गुजरात भेजे जाने वाले पर्यवेक्षकों के नाम जीडी त्रिपाठी मनीषा अरुण पटनाकर और अरुण सिंघल हैं जो अहमदाबाद सूरत और जामनगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे 23 अक्तूबर से तीन दिन के लिए मतदाता सूचियों की समीक्षा करने के साथ ही चुनाव तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

आयोग इनके अतिरिक्त अगले सप्ताह अपने अधिकारियों के तीन अन्य दल भेजेगा जो बड़ौदा सूरत और अहमदाबाद में चुनाव तैयारियों को देखेंगे।

चुनाव आयोग ने कल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एस के सैकिया को अहमदाबाद का नया आयुक्त बनाया जबकि जीएस मलिक की नियुक्ति बार्डर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में की गई। इससे पहले चुनाव पैनल ने तबादला कर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ममता वर्मा को गांधीनगर का नया कलेक्टर नियुक्त किया।

तबादलों का आदेश देते हुए चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि आठ अधिकारियों में से किसी को भी चुनाव संबंधी पद या काम पर तैनात नहीं किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: