bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सोनिया ने की बेनजीर से बात

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से फोन बात की। सोनिया गांधी ने बेनजीर के काफिले पर हुए हमले पर दुख व्यक्त किया। सोनिया ने कहा कि एकजुटता से हिंसा और नफरत को खत्म किया जा सकता है।

कांग्रेस के मीडिया प्रमुख एम वीरप्पा मोयली ने बताया कि सोनिया ने विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। कांगेस प्रमुख ने कहा कि उन्हें इस बात से बड़ी राहत मिली कि बेनजीर हमले में सुरक्षित बच गईं। उन्होने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: