मुंबई.मुंबई ब्लास्ट के मामले में विशेष टाडा अदालत द्वारा फिल्म अभिनेता संजय दत्त को छह साल की सुनाई गई सजा के फैसले की कॉपी शनिवार को नहीं मिल पाई। अदालत ने केवल 13 लोगों को ही फैसले की कॉपी सौंपी है।
इससे पहले संजय विशेष अदालत में फैसले की कॉपी लेने के लिए पेश हुए। अदालत ने शनिवार को उन्हें पेश होने का आदेश दिया था। यदि संजय दत्त को फैसले की प्रति मिल जाती तो शनिवार कोउनकी गिरफ्तारी हो सकती थी।
विशेष टाडा संजय दत्त को कोर्ट ने शस्त्र कानून के तहत छह साल के कठोर कारवास की सजा सुनाई है, लेकिन फैसले की प्रति नहीं मिलने के कारण उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे रखी है।