HomeBusinessCorporate Corporate

आईसीआईसीआई बैंक न्यूयार्क में शाखा खोलेगी

न्यूयार्क. अमेरिका ने आईसीआईसीआई बैंक को यहां अपनी शाखा खोलने की अनुमति दे दी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा कि यह शाखा थोक बैंकिंग कारोबार करेगी। iciciआईसीआईसीआई बैंक भारत की सबसे बड़ी वित्त प्रदाता कंपनी है। इसकी कुल संपत्ति 91 अरब अमेरिकी डॉलर है।

यह बैंक इंश्योरेंस, ब्रोकरेज, निवेश बैंकिंग और एसेट मैनेजमेंट सर्विस का काम भी देखेगी। अमेरिका के फेडरल बैंक ने कहा कि भारतीय कानून और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नीतियों और प्रक्रियाओं का अनुपालन करने के कारण इस बैंक को न्यूयॉर्क में काम करने की अनुमति दी गई है। मुंबई स्थित यह बैंक निगमित और रिटेल बैंकिंग का काम करता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Sanjay Kushwaha
Sunday, 21st Oct 2007, 8:19
Nice steps, but Bank should give preference to enrich indian people and give loan at low I-rate to them.