HomeSportsCricket Cricket

मोहाली वनडे देखेंगे 250 पाकिस्तानी

मोहाली. भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी वनडे मैच सीरीज का दूसरा मैच अगले माह मोहाली में खेला जाएगा और इसका लुत्फ उठाने के लिए केंद्र ने 250 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने का फैसला किया है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएस बिंद्रा ने बताया कि सरकार ने सीमा पार से आने वाले दर्शकों के लिए 250 वीजा जारी करने की मंजूरी दी है। 8 नवंबर को दोनों टीमों के बीच मोहाली में होने वाले वनडे के 250 टिकट बिक्री के लिए पीसीए 27 अक्टूबर तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भिजवा देगा। बिंद्रा ने कहा कि स्टेडियम के टैरेस ब्लॉक के प्रत्येक टिकट की कीमत 5000 रुपए होगी।

बिंद्रा ने बताया कि पीसीए पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए 5000 सीटें तक आरक्षित करने के लिए तैयार था लेकिन सुरक्षा और अन्य पहलुओं पर गौर करने के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। पाकिस्तान आगामी दौरे में भारत के साथ पांच वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: