HomeSportsCricket Cricket

ट्वेंटी20 क्रिकेट यानी ‘यूथ्स फेवरेट’

मुंबई. क्रिकेट विशेषज्ञों के एक धड़े द्वारा ट्वेंटी20 फॉर्मेट की भले ही आलोचना की गई और की जा रही है लेकिन धीरे-धीरे इस इस फटाफट क्रिकेट ने युवाओं के दिल में जगह बना ली है। इसका सबूत शनिवार को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में भी देखने को मिला।

भारत में क्रिकेट के समानांतर अगर कुछ लोकप्रिय है तो वह है बॉलीवुड। बॉलीवुड ग्लैमर का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है। आज दर्शकों का रोमांच उस वक्त दोगुना हो गया जब दुनिया की दो बेहतरीन टीमों की टक्कर के साथ ही बॉलीवुड के नामचीन सितारों की चमक भी ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दिखाई दी।

ओम शांति ओम से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहीं दीपिका पादुकोण को लेकर कहा जा रहा था कि धोनी ने उन्हें खास न्यौता भेजा है। और वाकई आज दर्शक दीर्घा में न सिर्फ दीपिका नजर आईं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार और युवाओं के चहेते अदाकार शाहरुख खान भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए। उनके अलावा बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी और रवीना टंडन भी इस मैच का लुत्फ लेने स्टेडियम पहुंचे।

बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच एक और महत्वपूर्ण पहलू भी इस मैच के दौरान सामने आया और वह था राजनीति। कांग्रेस ने यूथ कार्ड पर पिछले दिनों राहुल गांधी को संगठन महासचिव पद सौंपा है। राजनीति के युवा चेहरे राहुल गांधी भी मैच देखने के लिए दर्शक दीर्घा में उपस्थित थेऔर उनके साथ एक और युवा सांसद मिलिंद देवड़ा भी मौजूद थे।

कुल मिलाकर इन सभी हस्तियों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि ट्वेंटी20 क्रिकेट यूथ की पसंद बनता जा रहा है। और क्यों न हो, जोश, जुनून, रोमांच, परफॉरमेंस अंडर प्रैशर और रिदम जवानी के ही गुण तो हैं जो ट्वेंटी20 फॉर्मेट के साथ भी मेल रखते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
devendra goyal
Sunday, 21st Oct 2007, 11:09
mind blowing, zabardast