HomeMagazineTravel Travel

लंगकावी यानी सुकून डेस्टिनेशन

अभी तक मलेशिया को बढ़िया शॉपिंग के लिए जाना जाता था, लेकिन इसके खूबसूरत आइलैंड इसे ऑल सीजन डेस्टिनेशन बनाते हैं। यह मुल्क दक्षिण एशिया की सबसे सुकून वाली जगहों में से है। आपको लेकर चलते हैं मलेशिया के लंगकावी आइलैंड की सैर पर..

मलेशिया के पेनांग आइलैंड को अभी तक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था, लेकिन अब इसकी जगह लंगकावी ने ले ली है। लंगकावी को मलेशिया का ‘बेस्ट कैप्ट सीक्रेट’ langkawiकहा जाता है।

वैसे पहली नजर में तो यह केरल या गोवा के किसी टापू जैसा ही लगता है। यहां आप सी फूड और बीचेज का जी भरकर मजा ले सकते हैं। इस आइलैंड की एक और खास बात यह है कि यह 99 आइलैंड्स से मिलकर बना है।

स्कूबा डाइविंगका मजा:
इको टूरिज्म और नेचर बेस्ड एक्टिविटीज यहां का मुख्य आकर्षण हैं। यूनेस्को ने लंगकावी को वर्ल्ड जियोपार्क का दर्जा दिया है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए तो यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है। वाटर बेस्ड एक्टिविटीज जैसे स्कूबा डाइविंग का भी भरपूर मजा उठाया जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, ऊंचाई को लेकर अपने डर को दूर भगाएं और समुद्र से 700 फीट ऊपर केबल कार की सैर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह सैर आपको जिंदगी भर याद रहेगी।

मरीन लाइफ:मरीन लाइफ के कद्रदानों के लिए भी यहां काफी मौके हैं। हो सकता है आप इन समुद्री जीवों को छू भी सकें। अगर आपको तैरना नहीं आता हो तो लाइफ गार्ड आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। यहां आप रंगीन मछलियां, कोरल रीफ, ईल और रेज को देख सकते हैं। कुल मिलाकर इस जगह को जल्दी से जल्दी देखना न भूलें।

कैसे पहुंचें:
मलेशियन एयरलाइंस की यहां तक नियमित फ्लाइट्स हैं। लंगकावी आइलैंड का काफी अच्छा रोड नेटवर्क भी है। लंगकावी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टैक्सी द्वारा या फिर फास्ट बोट से भी यहां तक पहुंचा जा सकता है।

लंगकावी आइलैंड 99 आइलैंड्स से मिलकर बना हैं । लंगकावी का अर्थ है ईगल आइलैंड, इस जगह में ईगल बहुत हैं इसलिए इसे यह नाम मिला। 1987 तक इस जगह के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते थे, लेकिन टूरिज्म बढ़ाने के उद्देश्य से जब इसे टैक्स फ्री आइलैंड घोषित किया तभी से यह लोगों की खास पसंद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: