HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

राजातालाब चर्च में बवाल

रायपुर. church चर्च में धर्र्मातरण कराने की शिकायत पर शनिवार शाम को पुलिस पहुंच गई। महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। शिकायत की वास्तविकता जानने के लिए पुलिस अफसरों ने पास्टर डेनियल समेत प्रबंधन के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने पुलिस को 38 नामों की सूची उपलब्ध कराई है, जिनको पिछले दिनों धर्म की दीक्षा दिलाई गई। इसमें चार लोग झारखंड के बताए गए है।

अफसरों का कहना है कि पूछताछ में दबाव या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने नहीं आई है। शिकायत की प्रारंभिक जांच करने सिटी एसपी डा. लाल उमेद सिंह और सिविल लाइंस सीएसपी शशि मोहन सिंह भी चर्च पहुंचे।

धर्मसेना के महानगर अध्यक्ष किशोर कोठारी ने कहा कि चर्च में 16 से 21 तक मसीही सम्मेलन आयोजित है। इसमें राज्य के ग्रामीण अंचलों के अलावा उड़ीसा और झारखंड से लगभग 250 हिंदुओं को धर्मातरण कराने के उद्देश्य से लाया गया है।

इस पर सेना 16 अक्टूबर से ही निगरानी रख रही है। आज सुबह 11.50 बजे हिंदुओं को बपतिस्मा दिया जा रहा था। जिसकी सेना ने वीडियो रिकार्डिग की है। धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने कथित धर्र्मातरण के विरोध में रविवार को चर्च में तोड़फोड़ करने की चेतावनी दी है।

इधर, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारियों का कहना है कि धर्र्मातरण का आरोप लगाकर समाज की आत्मिक सभा में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। आज की कार्रवाई को समाज की गतिविधियों पर हमला बताया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: