Business
Personal Finance Personal Finance नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 2006-2007 के लिए ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं किया है। इस अवधि के लिए भी ब्याज दर साढ़े आठ फीसदी ही रहेगी। इस बारे में सरकार ने अधिसूचना जारी
कर दी है। वर्ष 2005-06 के दौरान भी 8.5 प्रतिशत की ही ब्याज दर रखी गई थी। यह जानकारी आयुक्त ए विश्वनाथन ने यहां शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय न्यासी मंडल द्वारा गत 23 जुलाई को किए गए फैसले के अनुरूप ही निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्तों को 2006-2007 के लिए खातों का वार्षिक ब्यौरा तुरंत जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ईपीएफ संबंधी जानकारी वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी को भविष्य निधि तुरंत दी जा सके, इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं।