HomeNewsMetrosIndore Indore

‘शहर केसाथ न्याय करें’

इंदौर. स्वदेशी मिल जमीन बचाने के लिए सांसद सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह को पत्र लिख शहर की जनता के साथ न्याय करने की मांग की। उन्होंने सोफिया रियल इस्टेट से हुए सौदे को संदिग्ध बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग भी रखी।

श्रीमती महाजन ने प्रधानमंत्री को याद दिलाया 6 अक्टूबर को इंदौर का प्रतिनिधिमंडल मिला था तो आपने मदद का अश्वासन दिया था। आपके रुख से हमें उम्मीद भी बंधी थी, पर उसके बाद एनटीसी ने जमीन का टेंडर मंजूर कर सेल लेटर जारी कर दिया है। इससे इंदौर के लोग नाराज हैं। उन्हें सौदे को जल्दबाजी में अंतिम रूप देने के कारण संदेह होने लगा है।

भोपाल-बुरहानपुर की जिन मिलों का आधुनिकीकरण इंदौर में एनटीसी की जमीन बेचकर किया जाना है उनमें 500-600 करोड़ रुपए लगेंगे। स्वदेशी के अलावा कल्याण तथा मालवा मिल की जमीन बिकना बाकी है।

ऐसे में स्वदेशी मिल की जमीन को लेकर इतनी जल्दबाजी कई संदेह पैदा करती है। यह भी गौर करने लायक है कि पास की जमीन 27 करोड़ रुपए एकड़ के भाव बिकती है और स्वदेशी मिल की जमीन 6 करोड़ रु. एकड़।

सौदे का आपत्तिजनक पहलू यह भी है कि कपड़ा मंत्रालय की टेक्सटाइल कमेटी की चेयरमैन कृष्णा गेहलोत टेंडर कमेटी की बैठक में भी शामिल होती हैं और उनका बेटा इंडिया बुल डॉट कॉम. के चेयरमैन की हैसियत से सोफिया रिटल इस्टेट के नाम से टेंडर डालता है। वह मंजूर हो जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: