HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

बादल बोले- जदों वाहेगुरु चाहणगे ओदों ही सुखबीर मुखमंत्री बणूगा

गढ़शंकर/मुकेरियां. ‘मैं कौण हुंदां उसनूं मुखमंत्री बनौण वाला, जदों वाहेगुरु चाहुणगे ओदों ओह मुखमंत्री बणूंगा। नाले ऐह सभ तां लोकां दी राए नाल ही होणा ए ना।’ मुख्यमंत्री बादल ने शनिवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह कहा। पत्रकार मुख्यमंत्री से यह जानने की कोशिश में थे कि सुखबीर बादल को वे मुख्यमंत्री कब बनाएंगे। वे शनिवार को गढ़शंकर व मुकेरियां के दौरे पर थे। गढ़शंकर में उन्होंने गुरुसेवा इंस्टीच्यूट आफ हैल्थ पनाम का उद्घाटन किया।

शगुन स्कीम का लाभ मिलता रहेगा
गढ़शंकर में मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना बम कांड की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की जमीन नई योजनाओं के लिए जबरन अधिगृहित नहीं की जाएगी। शगुन स्कीम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलता रहेगा। इससे पहले समारोह में बादल ने कहा कि शिक्षा के विकास से ही कोई प्रदेश उन्नति की राह पकड़ता है।

मुख्यमंत्री ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए खोले जा रहे विशेष स्कूलों, बिजली उत्पादन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास समेत हो रहे विकास कार्र्यो की चर्चा की। इस मौके संस्थान के चेयरमैन डा. जंग बहादुर सिंह राय और डायरैक्टर दविंदर कौर ने बादल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्कूल को 5 लाख रुपए देने की घोषणा
* मुख्यमंत्री बादल ने मुकेरियां में पूर्व एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार
* कुलदीप सिंह की दूसरी बरसी पर आयोजित समारोह में जत्थेदार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दशमेश पब्लिक स्कूल चक्क अल्लाबख्श को पांच लाख रुपए अनुदान की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने दशमेश गल्र्ज कालेज में दशमेश सीनियर सैकंडरी स्कूल का शुभारंभ किया। समारोह को विधायक अरुणोश शाकर और पूर्व मंत्री जागीर कौर ने भी संबोधित किया। समारोह में अकाली दल और भाजपा के कई अन्य गणमान्य नेता मौजूद रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: