HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

मौत के मुंह से बचे सैकड़ों ट्रेन यात्री

अमृतसर. क्रैक हुए फस्र्ट ट्राली फ्रेम के कारण अमृतसर से खेमकरण जा रही 4 एके डीएमयू को रद्द कर दिया गया। समय पर इस क्रैक का पता लग जाने से सैकड़ों यात्री बाल-बाल बच गए।

शनिवार सुबह 9.05 बजे अमृतसर से खेमकरण रवाना हुई 4 एके डीएमयू 9.15 बजे भगतांवाला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ देर बाद ग्रीन सिग्नल मिलने पर ड्राइवर ने ट्रेन को चलाने के लिए थ्राटर दबाया, लेकिन पहिए नहीं हिले। ट्रेन के न चलने से ड्यूटी पर हाजिर स्टेशन मास्टर ने भी इंजन पर दस्तक दी। कोशिश करने के बावजूद ट्रेन न चलने पर ड्राइवर ने इसकी जानकारी गार्ड को दी। जांच के बाद पता चला कि ट्राली फ्रेम का 15 इंच लंबा हिस्सा क्रैक हो चुका था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: