HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पिस्तौल दिखाकर लाखों की लूट

कोटपूतली. यहां कुंजविहार कॉलोनी में शनिवार शाम तीन लुटेरों ने एक सुनार से पिस्तौल दिखा कर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी लूट लिए और हवाई फायर कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर दी। लूट से शहर में दहशत फैल गई है।

लुटेरे करीब 50‍किलो चांदी व २क्क् ग्राम सोने के आभूषण और एक लाख रुपए ले गए। लूट का शिकार कॉलोनी में रहने वाला लक्ष्मीनारायण सोनी (25) शाम सात बजे अपनी नेहरू बाजार स्थित दुकान से एक बैग में आभूषण व नकदी लेकर घर के सामने पहुंचा। तभी पीछे से मोटरसाइकिल से आए लुटेरों ने पिस्तौल दिखा कर बैग छीन लिया। इस बीच हुई धक्का-मुक्की में एक लुटेरे का तौलिया घटनास्थल पर ही रह गया। लूटेरे लक्ष्मीनारायण से बैग छीन कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उन्होंने जाते समय दहशत फैलाने के उद्देश्य से पिस्तौल से एक हवाई फायर किया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरे का तौलिया बरामद किया व लक्ष्मीनारायण को साथ लेकर लुटेरों की तलाश में निकल गई। लक्ष्मीनारायण के भाई चेतन व पिता रोशनलाल ने बताया कि दुकान से लक्ष्मीनारायण रोजाना सभी सामान घर लाता था, क्योंकि अप्रैल माह में इसकी दुकान के ताले टूट गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन लुटेरे बिना नंबर की नीले रंग की मोटरसाइकिल से आए थे। इनमें से एक ने हैलमेट पहन रखा था और दो ने मुंह को तौलिये से बांधा हुआ था।

भारत आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे 20-20 क्रिकेट मैच के कारण कॉलोनी के लोग घरों में मैच का आनंद ले रहे थे। इस कारण रास्ता भी सूना था। समाचार लिखे जाने तक लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लगे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: