जयपुर/टोडाभीम. धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने गई जयपुर पुलिस टीम से टोडाभीम के पास जगदीशपुरा गांव में लोगों ने मारपीट कर आरोपी को भगा दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस का सिपाही भाग गया व एक एएसआई दूर खड़ा रहकर अपने साथियों को पिटता देखता रहा।
शिप्रापथ थाना के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि जगदीशपुरा गांव के भगवानदास जाटव ने मानसरोवर निवासी विक्रम सिंह से प्रेस लगवाने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। 21 फरवरी को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई बार आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस जांच में सामने आया था कि जाटव कई लोगों के साथ इस तरह की वारदातें कर चुका है।
पुलिस इस पर एएसआई ओमप्रकाश को दो सिपाहियों के साथ भेजा गया। पुलिस टीम बालघाट चौकी से स्थानीय पुलिसकर्मियों को लेकर शनिवार सुबह 6 बजे जगदीशपुरा गांव पहुंची। जाटव को घर से पुलिस ने पकड़ कर वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान उसके परिजनों ने वाहन को घेर लिया और विरोध करजयपुर पुलिस टीम के साथ मारपीट के मामले में बालघाट चौकी के कर्मियों की भूमिका की जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
—गोविंद नारायण पुरोहित,
एसपी करौलीने लगे। गांव के अन्य लोग भी वहां आ गए और जयपुर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमला होते ही बालघाट पुलिस चौकी का सिपाही भाग गया जबकि एएसआई दूर खड़ा तमाशा देखता रहा। इस दौरान आरोपी जाटव भाग गया।
एएसआई ओमप्रकाश ने पुलिस पर हमला करने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला टोडाभीम में दर्ज कराया है। जयपुर के तीनों पुलिस कर्मियों के चोटें आई है।