HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

फोटो से ब्लैकमेल, डेढ़ साल ज्यादती

जयपुर/कानोता. आगरा रोड पर घाट की गूणी के समीप वंृदावन कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी ने पड़ोसी युवक के खिलाफ डेढ़ साल तक ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। किशोरी का कहना है कि युवक ने उसके फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करते हुए ज्यादती करता रहा। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कानोता थाना इंचार्ज गोकुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी ने अपने पिता के साथ आकर मामला दर्ज कराया कि करीब दो साल पहले पड़ोसी मोहनलाल मीणा (25) ने उसके फोटो खींच लिए। इन फोटो से ब्लैकमेल कर डेढ़ वर्ष तक आरोपी ने ज्यादती की। इस दौरान किशोरी को दौसा जिले के महवा के पास गांव में ले जाकर गर्भपात कराया। आरोपी से परेशान किशोरी ने शुक्रवार को अपने पिता को यह घटना बताई। कानोता थाना पुलिस ने किशोरी को बस्सी ले जाकर उसकी डॉक्टरी जांच कराई।

किशोरी के पिता को आरोपी ने पीटा
एक सप्ताह पहले किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री से बात करने का विरोध करते हुए मोहनलाल को समझाया था। इस पर मोहनलाल ने उसके साथ मारपीट की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: