HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आज बिकेंगे 10 करोड़ के वाहन

भोपाल. इसे शुभ मुहूर्त तथा लोन मिलने में आसानी का मिला-जुला व्यवसायिक गणित कहा जा सकता है। इस दशहरा पर राजधानी में एक ही दिन में करीब पौने तीन सौ कार खरीदी जाएंगी। जिनका कुल मूल्य लगभग दस करोड़ रुपए होता है।

बाजार में आए बूम का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि तीन ग्राहकों ने 20 लाख की कीमत वाली पजेरो कार भी बुक कराई है। आसानी से लोन उपलब्ध होने और जीवन शैली में आए बदलाव के बाद अब लोग त्योहार पर दुपहिया वाहन की बजाय कार खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।

मारूति उद्योग लिमिटेड के रीजनल हेड राहुल श्रीवास्तव के अनुसार नवमी पर कार की बिक्री अधिक होती है। चूंकि इस बार नवमी पर शनिवार था अत: इस दिन लोहा खरीदने से परहेज करने वालों ने कार खरीदने के लिए दशहरा का अवसर चुना है। उनके अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल कार की 30-35 प्रतिशत अधिक बिक्री होने के आसार हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: