HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

बाजार में खुशियां

जयपुर. बीते साल अक्टूबर के मुकाबले इस माह में कई इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, फर्नीचर, आवास समेत कई आइटम्स के दामों में गिरावट देखने को मिली हैं। डालर के marketमुकाबले रुपया मजबूत होने से आयातित फर्नीचर की दरों में 10 से 40 फीसदी तक कमी आई हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने और ओवर सप्लाई होने से अपार्टमेंट के फ्लैट्स की कीमतों में 20 फीसदी तक की गिरावट आई है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स हों या फिर फैंसी लाइट जैसी वस्तुएं भी सस्ती मिल रही हैं। घरों में रोजमर्रा के उपयोग में लिए जा रहे फल सेव, मौसमी और पपीता की भी दरें कम हुई हैं।

कीमतें कम क्यों
रुपए के मुकाबले डालर की कीमत कम होने से फर्नीचर के दामों में कमी देखने को मिल रही है। इलेक्ट्रोनिक मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा एवं नए उत्पादों की संख्या से बाजार सस्ता हुआ है। आयातित सामान का प्रचुर मात्रा में आना एवं खपत बढ़ने से चीनी खिलौने के दामों में कमी हुई है।

भूखंड स्थिर, अपार्टमेंट के भाव औंधे मुंह
रियल एस्टेट में जहां भूखंडों के भाव स्थिर हैं, वहीं फ्लैट्स के भाव गिरे हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र में भावों में औसतन ज्यादा गिरावट है। एआरजी ग्रुप के आत्माराम गुप्ता बताते हैं कि पिछले साल प्रॉपर्टी बाजार में बूम के कारण आसमान छू रहे जमीन के भाव इस साल वास्तविक स्थिति में है। हालांकि भूखंडों के भाव औसत रूप से बीते साल की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े हैं, लेकिन अपार्टमेंट्स के भाव इसी अंदाज में औंधे मुंह गिरे हैं। जगतपुरा में तो फ्लैट्स के दामों में 15 से 20 फीसदी तक गिरावट हुई हैं। इसके पीछे फ्लैट्स की मांग घटना प्रमुख कारण है।

अंसल टाउनशिप के आरसी रूंगटा का कहना है ओवर सप्लाई होने से फ्लैट्स की दरें घटी हैं। इसके अलावा बैंकों की ब्याज दरें बढ़ने से भी मांग प्रभावित हुई है। बनीपार्क में मुख्य सड़कों पर जहां पिछले साल अपार्टमेंट्स में 4000 रुपए प्रति वर्ग फीट के भाव थे, वर्तमान में 3400-3500 रुपए के बीच चल रहे हैं।

भीतरी क्षेत्र में तो फ्लैट्स 2700-2800 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से भी उपलब्ध है। जगतपुरा में बड़ी संख्या में स्वीकृत हो चुके अपार्टमेंट्स का निर्माण इसलिए शुरू नहीं हो रहा है, क्योंकि वर्तमान में इनकी मांग नहीं है। रूंगटा के अनुसार सिरसी रोड पर भी अपार्टमेंट्स की दरें काफी कम हुई हैं। इधर, आदिनाथ बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सन्नी अखलाक कहते हैं कि मांग घटने से फिलहाल फ्लैट्स की बुकिंग लगभग बंद है। यही कारण है कि जगतपुरा में प्रस्तावित प्रोजेक्ट को अभी वे लांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोंक रोड पर फ्लैट्स के भावों में जरूर स्थिरता हैं, अन्य जगहों पर औसतन 20 प्रतिशत तक गिरावट है।

ऑयल पेंट एंड डिस्टेंपर
बीते साल के मुकाबले इस साल ऑयल पेंट और डिस्टेंपर के दामों में मामूली कमी आई है। श्रीगणोश पेंट राजापार्क के गुलशन मेहंदीरता ने बताया कि वर्तमान में प्रतिस्पर्धा होने से बीते साल की अपेक्षा दामों में गिरावट हुई है। कुछ कंपनियां स्कीम भी दे रही हैं।

ऑयल पेंट (एक किलो की पेकिंग) कंपनी- पिछले साल - इस साल
एशियन- 145 - 140
बर्जर- 135 - 130
नेरोलेक- 145 - 130
डिस्टेंपर- (20 किलो पैक)-
एशियन- 770 - 740
बर्जर- 640 - 610

अन्य सस्ते आइटम फल
फल- वर्तमान - गत वर्ष
सेब - 30-35 - 35-45
मौसमी- 10-11 - 12-13
पपीता- 13-15 - 14-17
नारंगी- 14-20 - 16-21
जयपुर सब्जी आलू आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राधेश्याम फाटक ने बताया कि आवक बढ़ने से फल सस्ते हुए हैं।

ऑटोमोबाइल
ट्रिम्प्थ मोटर्स के सरई गिरधर ने बताया कि हीरो होंडा ने मॉडल ‘स्प्लेंडर प्लस’ की कीमतों में १क्क्क् रुपए कम किए है। हीरो होंडा के एहरया सेल्स मैनेजर अखिलेश शर्मा ने बताया कि स्प्लेंडर प्लस मॉडल की रोजाना एक लाख से ज्यादा बाइक बिकने के कारण यह फैसला किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: