HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

मोर्टार फायरिंग पर पाबंदी

अजमेर. बलवंता फायरिंग रेंज से हटूंडी में बम गिरने की घटना की जांच पूरी होने तक छावनी प्रशासन ने अत्यंत ज्चलनशीन मोर्टार बमों की ॅफायरिंग पर पाबंदी armyलगाने का फैसला किया है। इस मामले की जांच के लिए गठित समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। शनिवार को सेना के अफसरों ने हटूंडी में दहशतजदा ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

नसीराबाद छावनी के कर्नल डी ठाकुर ने अफसरों और जवानों के दल के साथ शनिवार सुबह हटूंडी गांव का दौरा किया। गांव के लोगों की बैठक में कर्नल ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि फायरिंग के दौरान गांव के लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। फायरिंग रेंज से सटे सभी आबादी वाले इलाकों में सेना के जवान वायरलैस सेट सहित तैनात किए जाएंगे। गांव की सरपंच शमीम व अन्य ग्रामवासियों ने कर्नल ठाकुर को बताया कि करीब तीन साल पहले तक गांव में सेना के जवान तैनात रहते थे, लेकिन यह व्यवस्था समाप्त हो गई।

यहां हुई है चूक
कर्नल ठाकुर का कहना है कि ऑटोमेटेड हथियार में क्षमता और दिशा की गलत फीडिंग से बम आबादी इलाके में आ सकता है। बम बनने में खामियों की भी जांच की जा रही है। चट्टान से टकराकर भी गोले की दिशा बदलने की संभावना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट सरपंच को दी जाएगी।

बगैर सूचना फायरिंग
गांव के लोगों ने कहा कि चांदमारी से पहले नियमानुसार गांव के लोगों को सूचित किया जाना चाहिए। जब सेना के अफसरों ने कहा कि सरपंच के नाम लिखित सूचना भिजवाई जाती है तो सरपंच ने कहा कि जवान सूचना जिम्मेदार व्यक्ति को नहीं देते। इस बार सूचना पत्र गांव के बच्चे को थमा दिया गया था।

सेना की जांच के बाद होगा मुकदमा
आदर्शनगर थाना प्रभारी वीडी सामतानी ने बताया कि सेना की जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा। सेना की रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। शनिवार को सेना और गांव के लोगों से पूछताछ की गई।

ऐसे होगी हिफाजत
* फायरिंग रेंज से सटे इलाकों में लाल झंडियां और संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
* फायरिंग के दौरान इलाकों में सेना के जवान तैनात रहेंगे।
* फायरिंग से तीन दिन पहले गांव के सरपंच को विधिवत सूचना दी जाएगी।
* फायरिंग रेंज में चलाए जाने वाले हथियारों की मारक क्षमता और दिशा निर्धारण की जांच होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: