HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नए पीडब्ल्यूडी संभाग में न कर्मचारी, न दफ्तर

बिलासपुर. नवगठित लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-दो में न अब तक अफसर नियुक्त हो पाए हैं और न आफिस के लिए भवन ही मिल पाया है। इस वजह से अस्तित्व में आने के लगभग दो महीने बाद भी इसका कामकाज शुरू नहीं हो पाया है।

राज्य शासन ने पीडब्ल्यूडी के कामकाज को सुचारू तौर पर चलाने के लिए बिलासपुर संभाग को ही विभाजित कर संभाग क्रमांक-दो का गठन किया है। इसके अलावा तीन उपसंभाग भी बनाए गए हैं। इनमें हाईकोर्ट भवन और आवासीय कालोनी के निर्माण के लिए अलग से उपसंभाग का गठन किया गया है।

इसके अलावा लोरमी और तखतपुर उपसंभाग भी बनाए गए हैं। बिलासपुर डिवीजन क्रमांक-दो के लिए अब तक भवन नहीं मिल पाया है। साथ ही अब तक यहां के लिए कार्यपालन यंत्री और एसडीओ की नियुक्ति भी नहीं हो पाई है। यही हाल उपसंभागों का भी है।

संभाग क्रमांक-दो के आफिस के लिए सरकारी भवन उपलब्ध कराने के लिए लोनिवि ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा है। इसमें नवनिर्मित संभाग के लिए सरकारी भवन उपलब्ध कराने या फिर निजी आफिस किराए पर लेने की अनुमति देने को कहा गया है।

पत्र में जानकारी दी गई है कि विभाग ने पहले भी सरकारी भवन की मांग की थी, लेकिन यहां से बताया गया है कि संभाग क्रमांक-दो के लिए बिलासपुर नगर-निगम की सीमा में एक भी सरकारी भवन नहीं है। इस स्थिति में यहां नया आफिस खोल पाना संभव नहीं हो पा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: