बीकानेर. आरयूआईडीपी की नवनिर्मित टंकी को भरने की कवायद में शनिवार शाम को मेनवॉल खिसक गया जिससे पंप हाउस में पानी भर गया और अब जब तक इस पानी की सीलन खत्म नहीं होगी लक्ष्मीनाथजी टंकी से जलसप्लाई बाधित रहेगी। पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण जलदाय विभाग और आरयूआईडीपी दोनों ही नहीं बनना चाहते। इसलिए दोनों ही विभाग ने इस काम पर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए एक-दूसरे की गलती बतानी शुरू कर दी है।
जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता बी.जी.व्यास का कहना है कि टंकी को शोभासर जलाशय से पानी देने की टैस्टिंग के दौरान मेन वॉल खिसक गया जिससे लक्ष्मीनाथ पंप हाउस बंद हो गया। मोटरों को सुखाने में समय लगेगा। सोमवार शाम के बाद सप्लाई शुरू हो सकेगी।
उधर, आरयूआईडीपी के अभियंता धीरज चावला ने बताया कि जलदाय विभाग ने अवैज्ञानिक तरीके से काम किया जिस वजह से यह स्थिति पेश आई। आरयूआईडीपी लगातार ईएसआर पंप से कम कर रही है। सीडब्ल्यूआर के साथ काम करना अनाधिकृत है जबकि इस तरीके से काम किया गया और सपोर्ट हटा दिया गया। पीछे से पंप चला देने के कारण शॉकेट-एंड निकल गया जिससे पानी भर गया।