बीकानेर. नयाशहर पुलिस ने दो स्थानों पर छापे मारकर अश्लील वीडियो सीडी बरामद की है। इस संबंध में दो जनों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार रामपुरा बस्ती की गली नंबर एक में एक वीडियो लाइब्रेरी पर छापा मारकर चार अश्लील वीडियो सीडी सहित विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार मुक्ताप्रसाद नगर निवासी जितेन्द्र की दुकान पर छापा मारकर तीन अश्लील सीडी बरामद की है। जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।