बीकानेर. रफीक सागर ने कहा है कि राजा हसन ने अगर सारेगामापा कार्यक्रम की बुलंदियों को छुआ है तो इसकी वजह बीकानेर के लोग हैं जिन्होंने राजा का सहयोग
किया। यह बीकानेर के लोगों का सहयोग ही था जिसकी वजह से राजा हसन को नंबर वन माना गया। राजा के पिता रफीक सागर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह कहा।
सागर ने कहा कि हर कलाकार को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन चाहिए और जब कलाकार को पूरा प्रोत्साहन मिलता है तो वह अपनी काबिलियत का और बेहतर प्रयोग करता है। राजा ने ऐसा ही किया और आगे भी करेगा ताकि बीकानेर का नाम रोशन हो सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि चैनल पर शुरू हुए इस तरह के शो से हालांकि नवोदित कलाकारों का शोषण ही बढ़ा है क्योंकि एग्रीमेंट का चक्कर कलाकार की प्रतिभा को कुंठित अधिक करता है लेकिन कई मायनों में इस तरह के शो सही भी हैं। यह चैनल पर शुरू हुए कार्यक्रमों का ही कमाल है कि राजा को रातों-रात स्टार बना दिया।
सागर ने हिमेश रेशमिया के प्रति बीकानेर वासियों के आक्रोश पर तो अपनी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की लेकिन इस्माइल दरबार द्वारा उठाए गए सवालों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती के समय पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। प्रतिभागी का एक-एक आदमी गिनती के समय मौके पर होना चाहिए।
इस मौके पर राजा हसन फैंस क्लब के जावेद समेजा, रमजान मुगल, भूरसिंह, फैयाज सागर आदि ने भी बीकानेर के लोगों के प्रति आभार जताया।
संबंधित खबरें
* राजा फैन्स ने फूंका रेशमिया का पुतला
* बीकानेर का राजा फर्स्ट रनरअप
* जोशीले राजा के लिए जोश में बीकानेर
* एमएलए बोले, राजा ही है चैंपियन
* राजा के लिए जगह-जगह लगे एसएमएस बूथ
* बीकानेर की याद ताजा करा देता है राजा
* लौट आया है राजा..
* आखिर राजा बीकानेर का बेटा है
* राजा सेहरा बांध के आया ले जाएगा दुल्हन