bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

डेड बॉडी उठाने पर भिड़ी पुलिस

चंडीगढ़. ‘वी केयर फार यू’ का दावा करने वाली चंडीगढ़ पुलिस एक मरे हुए व्यक्ति की बॉडी ले जाने पर राजी नहीं हुई। इस बात पर लोगों के सामने बीच सड़क थाना पुलिस और पीसीआर कर्मियों ने अपशब्द भी कहे।

शनिवार सुबह करीब 9.00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-२५ के मकान नंबर-७२६ में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर खुद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश पहुंचे।

मरने वाले की पहचान कुछ समय पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में बतौर चपरासी प्रितपाल के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक शराब का आदी था। इस कारण कुछ दिन पहले उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया था। पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी करवाई, अपनी फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच भी करवाई।

इसके बाद मृतक के शव को जब सेक्टर-१६ के जनरल अस्पताल की मोरचरी में ले जाने की बारी आई, तो पुलिस कन्नी काट गई। थाना पुलिस ने मौके पर दो पुलिस की दो पीसीआर जिप्सियां बुलरई। पहली जिप्सी में कार्यरत पुलिस कर्मी ने मौके पर सीधा बॉडी को ले जाने से मना कर दिया।

उसने बताया कि उनके पास स्ट्रेचर नहीं है, इसलिए शव को नहीं ले जाया जा सकता। इसके बाद पुलिस ने एक और पीसीआर जिप्सी को बुलाया। उसका जवाब था कि जो भी हो, वे बॉडी को अपनी जिप्सी में नहीं ले जाएंगे।

इस पर सेक्टर-२४ चौकी में तैनात हेडकांस्टेबल और पीसीआर जिप्सी में तैनात एएसआई ने एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे। सारा सिलसिला बीच सड़क हुआ और लोग मौके पर चुपचाप पुलिस का तमाशा देखते रहे। पूरे ढाई घंटे बाद पुलिस ने ट्रामा एंबुलेस वैन बुलाई और बॉडी को जनरल अस्पताल की मोरचरी में ले जाया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: