HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

रिलायंस और सुभिक्षा के समक्ष प्रदर्शन 2 को

चंडीगढ़. सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने 2 नवंबर को रिलायंस और सुभिक्षा के समक्ष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन रीटेल सेक्टर में कॉपरेरेट हाउसेज की एंट्री के विरोध में किया जाएगा। सीटू ने शनिवार चीमा भवन, सेक्टर-30 में यूपीए गवर्नमेंट में जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ कन्वेंशन का आयोजन किया।

इसमें न्यूक्लियर डील और रीटेल सेक्टर में कॉपरेरेट हाउसेज की मोनोपली बनाने के प्रयासों की निंदा की गई। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इम्पलाइज एंड वर्कर्स के संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि 22 से 29 अक्टूबर तक इलेक्ट्रिकल वर्कर्स, पब्लिक हैल्थ, होर्टिकल्चर, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ पॉलिटेक्निक चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से गेट मीटिंग्स आयोजित की जाएगी।

यह गेट मीटिंग्स बोनस समेत कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के हल की मांग को लेकर की जाएगी। इस मौके पर सीटू, पंजाब के जनरल सेक्रेट्री रघुनाथ सिंह, चंडीगढ़ यूनिट के जनरल सेक्रेट्री ए.साहनी, प्रधान बालकृष्ण सहित पीसीएमएसआरयू के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री शिव अवस्थी, चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के जगदीश सिंह, पिशोरा सिंह, सीटीयू कंडक्टर्स यूनियन के जनरल सेक्रेट्री सतिंद्र सिंह, एम.सी. होर्टिकल्चर यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार, पब्लिक हैल्थ वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेट्री राजिंद्र कटोच, प्रधान सुरिंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: