HomeNewsRajasthanKota Kota

रियल एस्टेट में आया बूम

कोटा. शहर में अब रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आने वाला है। यहां पिछले दो सालों तक भूखंडों और फ्लेट्स के भाव स्थिर चल रहे थे, लेकिन इस बार तकरीबन real estate25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वास्तुवैदिक कालोनाइजर्स के पदम जैन ने बताया कि पिछले साल प्रोपर्टी के बाजार में स्थिरता थी, जो इस बार ऊंचाई पर है। पिछले वर्ष तक एक फ्लेट जहां 13 लाख रुपए में मिल रहा था, आज वही फ्लेट 17.50 लाख रुपए में बिक रहा है। ये सभी फ्लेट्स 12,500 रुपए प्रति वर्ग फीट के भाव चल रहे हैं।

सुवालका एंड सुवालका के नीरज सुवालका ने भी बताया कि कोटा में अपार्टमेंट्स और फ्लेट्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि अब आने वाले साल तक बनी रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: