HomeNewsNational National

गवाहों को धमका रहे हैं डेरा मुखी

अम्बाला सिटी. dera सीबीआई ने डबल मर्डर व रेप के आरोपी डेरा सच्च सौदा प्रमुख पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया है। शनिवार को सीबीआई ने विशेष कोर्ट में दलील दी कि डेरामुखी को जमानत न दी जाए। यदि उन्हें जमानत मिलती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

डेरामुखी के वकील ने सीबीआई के आरोपों को बेबुनियाद बताया और नियमित जमानत की मांग की। विशेष जज आरके सैनी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले के लिए 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।

डेरामुखी अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से उनके वकील हाजिर हुए। पहले यौन शोषण की शिकार साध्वियों के कलमबद्ध बयानों का विस्तार से खुलासा किया। फिर कुरुक्षेत्र के रंजीत सिंह व रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड से जुड़ी दलीलें अदालत के सामने रखीं।

हत्या, यौन शोषण के मामले
डेरा प्रमुख पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति, कुरुक्षेत्र के खानपुर कौलियां निवासी रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं। कुछ साध्वियों ने भी डेरा प्रमुख पर शोषण के आरोप लगाए हैं। सीबीआई ने गहन जांच के बाद डेरा प्रमुख को दोषी ठहराते हुए विशेष कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: