HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

..और वह जलता हुआ छत से कूद गया

जोधपुर. महामंदिर तीसरी पोल के बाहर दाधीच नगर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक जलता हुआ मकान की छत से नीचे कूद गया। fireपुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया। उसके पैर टूट गए तथा गंभीर रूप से झुलस गया। घरवालों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ। धर्म्ेद्रसिंह सांखला सरकारी कर्मचारी है व उसकी पत्नी भी अध्यापिका है। पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अक्सर पीहर में रहती है। इन दिनों भी वह पीहर में ही थी। धर्म्ेद्र घर में अकेला था। सुबह उसके परिजन मिल कर गए ही थे। उसने मकान के सभी दरवाजे भीतर से बंद कर लिए। फिर वह गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने लगा। अचानक गैस सिलेंडर की पाइप लीक हो गई और वह आग की लपटों से घिर गया।

दरवाजे बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया तो जलता हुआ छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे सड़क पर कूद गया। गली में लोगों ने यह दृश्य देखा तो स्तब्ध रह गए। धर्म्ेद्र वहां तड़फता रहा, मगर कोई पास नहीं आया। थोड़ी देर में पुलिस वहां पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। धर्म्ेद्र के पैर टूट गए हैं तथा वह काफी झुलस गया है। उसे बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।

लोगों में दहशत फैली
मकान के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। गैस भी निरंतर निकलती जा रही थी जिससे पूरा मकान गैस से भर गया। आस-पास के लोग गैस फैलने से घबरा गए, उन्हें सिलेंडर फटने का डर था इसलिए कोई मकान तक भी नहीं गया। बाद में दमकलकर्मियों ने दरवाजे व खिड़कियां खोल कर गैस निकाली तथा फोम डाल कर सिलेंडर बाहर ले आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: