HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

मासूम छात्रा से बलात्कार का प्रयास

जोधपुर. स्कूल से घर लौट रही मासूम छात्रा का शनिवार दोपहर अपहरण कर बलात्कार की कोशिश की गई। लोगों ने युवक को देख लिया, उन्होंने उसे पीट कर rapeपुलिस के हवाले कर दिया।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि आठ वर्षीय छात्रा जालप मोहल्ले की स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ती है। हमेशा की तरह वह सुबह स्कूल गई और दोपहर बारह बजे छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। सिवांचीगेट निवासी सिराज खान अपनी टैक्सी लेकर वहां से जा रहा था। उसने छात्रा को बहला-फुसला कर टैक्सी में बैठा दिया। वह उसे किला रोड पर जयसिंहजी के थड़े के पास ले गया। वहां पुराने खंडहरों में उससे बलात्कार का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर सिराज को गिरफ्तार कर लिया।

लोगों ने आरोपी को पीटा
छात्रा को टैक्सी में ले जाने से तीन युवकों को उस पर संदेह हो गया। वे पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को छुड़ा कर उसे पकड़ना चाहा तो वह भाग गया। फिर यातायात पुलिस के सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच काफी लोग वहां आ गए और उन्होंने सिराज की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसकी टैक्सी उलट कर कांच भी तोड़ दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: